विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PSEB 10th 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार इस डेट तक हो सकता है खत्म, वेबसाइट एवं SMS से चेक कर सकेंगे परिणाम

Published: Thu, 01 May 2025 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 01 May 2025 04:25 PM (IST)

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से 5 मई तक रिजल्ट जारी होने का अनुमान है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की डिटेल साझा नहीं की गई है। बोर्ड जल्द ही इस बारे में परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को अवगत करवाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि पहले 10वीं एवं उसके बाद 12वीं का परिणाम घोषित होगा।

PSEB 10th 12th Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद।
PSEB 10th 12th Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद।

HighLights

  1. पंजाब बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी।
  2. वेबसाइट और एसएमएस से नतीजे किये जा सकेंगे चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में विभिन्न बोर्ड्स द्वारा रिजल्ट जारी होने का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब पंजाब बोर्ड की ओर से जल्द ही हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) से Punjab Board 10th 12th Result 2025 मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है, ऐसे में उम्मीद है कि 5 मई तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने को लेकर औपचारिक डेट एवं समय की डिटेल कभी भी साझा की जा सकती है।

दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग डेट में होगा जारी

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो पंजाब बोर्ड की ओर से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अलग-अलग डेट्स में जारी किया जायेगा। PSEB पहले क्लास 10th का रिजल्ट घोषित करेगा उसके बाद 12th क्लास का रिजल्ट जारी किया जायेगा। पिछले साल जहां 10वीं कक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को वहीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था।

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी जायेगा। नतीजों की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट या एसएमएस के जरिये रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ध्यान रखें कि किसी भी छात्र को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी।

वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 चेजारी होते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

एसएमएस से ऐसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट

जिन छात्रों या माता-पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है वे एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उनको मैसेज बॉक्स में जाकर PB10 Roll Number, PB12 Roll Number लिखकर नंबर- 5676750 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के बाद बोर्ड की ऑफ से कुछ देर बाद आपका परिणाम भेज दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- PSEB 10th Result 2025 Date: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द हो सकता घोषित, वेबसाइट, एप, SMS से चेक कर सकेंगे नतीजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।