विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PSEB 10th Result 2025 Date: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द हो सकता घोषित, वेबसाइट, एप, SMS से चेक कर सकेंगे नतीजे

Published: Tue, 29 Apr 2025 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2025 05:39 PM (IST)

पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Punjab Board 10th Result 2025) इस सप्ताह के अंत तक घोषित होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की डिटेल कभी भी साझा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एवं उनके माता पिता ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर एप एवं SMS के जरिये रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

PSEB 10th Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद।
PSEB 10th Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद।

HighLights

  1. पंजाब बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।
  2. डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव होगा लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से मैट्रिक इस वीक में कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट डेट एवं समय की औपचारिक सूचना पीएसईबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जाएगी। नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। छात्र एवं उनके अभिभावक नतीजे जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि 10th क्लास के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक करवाया गया था।

वेबसाइट के साथ ही एप एवं एसएमएस से भी रिजल्ट चेक करने का रहेगा मौका

पंजाब बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर चेक करने के साथ ही डिजिलॉकर एवं के माध्यम से भी चेक किया जा सकेगा। इन सबके अलावा जिन छात्र या उनके माता-पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है वे कीपैड मोबाइल से एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको SMS में जाकर PB10 लिखकर नंबर- 5676750 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपका परिणाम इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।

वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्रों या उनके पेरेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

पिछले साल ऐसा रहा था परिणाम

आपको बता दें कि पिछले वर्ष PSEB की ओर से 10वी रिजल्ट की घोषणा 19 अप्रैल को की गई थी। परीक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था जिसमें से 97.24 फीसदी स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम में सफलता प्राप्त की थी। बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी थी। जहां पिछले वर्ष 96.47 फीसदी छात्र सफल हुए तो वहीं 98.11 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं।

बोर्ड एग्जाम में लुधियाना की अदिति ने 650 में से पूरे 650 अंक प्राप्त करके राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर अलीशा रहीं जिन्हें 645 अंक मिले थे। इन दोनों के अलावा तीसरे करमनप्रीत कौर ने 645 अंक प्राप्त करते हुए राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें- PSEB 10th 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी होने की उम्मीद, इन स्टेप्स से मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।