PHC Stenographer 2026: स्टेनोग्राफर के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो आज से एक्टिव
पटना हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आसंर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड ...और पढ़ें

Patna High Court Answer Key 2026: आज से कर सकते हैं आपत्ति दर्ज।
HighLights
स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आंसर-की जारी।
22 दिसंबर को हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: पटना हाई कोर्ट की ओर से 22 दिसंबर, 2025 को आयोजित स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आसंर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल हुए थे और आसंर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नबंर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
PHC Stenographer 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Patna High Court Stenographer Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नबंर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
पटना हाई कोर्ट की ओर से आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी उत्तर से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 09 जनवरी से लेकर 15 जनवरी के बीच आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपनी आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें।
ऑब्जेक्शन फीस
आपत्ति दर्ज करने के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: IB MTS Exam City Slip 2026: मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन से होगी परीक्षा
