विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IB MTS Exam City Slip 2026: मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन से होगी परीक्षा

Published: Fri, 09 Jan 2026 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2026 11:02 AM (IST)

आईबी की ओर से (IB MTS Exam City Slip 2026) जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ...और पढ़ें

IB MTS Exam City Slip 2026: इस दिन होगी परीक्षा।

IB MTS Exam City Slip 2026: इस दिन होगी परीक्षा।

HighLights

  1. एमटीएस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

  2. 27 जनवरी को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारो ने (IB  MTS 2026) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अब वे परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

IB MTS Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

आईबी ने एमटीएस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'IB MTS Exam City Details 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
IB EXAM CITY SLIP

 

इस दिन होगी परीक्षा

आईबी की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल, एनालिटिक्स, रीजनिंग और अंग्रेजी भाषा विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

आईबी की ओर से परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: SSC Exam Calendar 2026: एसएससी परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल