विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Exam Calendar 2026: एसएससी परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published: Fri, 09 Jan 2026 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2026 10:40 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। एसएससी की यह परीक्षाएं मई ...और पढ़ें

SSC Exam Calendar 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

SSC Exam Calendar 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर।

  2. मई 2026 से शुरू होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: एसएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC Exam Calendar 2026-27) जारी कर दिया गया है। एसएससी ने एग्जाम कैलेंडर में 2026 से लेकर 2027 तक की परीक्षाओं और ऑनलाइन आवेदन करने  संबंधित विवरण को प्रस्तुत किया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी एसएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं। अब वे एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी के लिए एक सुनियोजित रणनीति बना सकेंगे।

एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षाएं मई, 2026 से शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही एसएससी की परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा का नाम टीयर/फेज नोटिफिकेशन की तिथि  आवेदन करने की अंतिम तिथि  परीक्षा
जेएसए और एलडीसी पेपर-1 (सीबीएसई 16 मार्च, 2026  07 अप्रैल, 2026

मई, 2026

एसएसए/यूडीसी पेपर-1 (सीबीएसई 16 मार्च, 2026 07 अप्रैल, 2026 मई, 2026
एओसओ  पेपर-1 (सीबीएसई 16 मार्च, 2026 07 अप्रैल, 2026 मई, 2026
सीजीएल  टियर-1 (सीबीएसई) मार्च, 2026 अप्रैल, 2026 मई-जून, 2026
जूनियर इंजीनियर (सीविल मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा टियर-1 (सीबीएसई) मार्च, 2026 अप्रैल, 2026 मई-जून, 2026
सीएचएसएल  टियर-1 (सीबीएसई) मार्च, 2026 मई, 2026 जुलाई-सितंबर, 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा सीबीएसई अप्रैल, 2026 मई, 2026 अगस्त-सितंबर, 2026
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा पेपर-1 (सीबीएसई) अप्रैल, 2026 मई, 2026 अगस्त-सितंबर, 2026
एमटीएस सीबीएसई जून, 2026 जुलाई, 2026 सितंबर-नवंबर, 2026
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर-1 (सीबीएसई) मई, 2026 जून-2026 अक्टूबर-नवंबर, 2026
कॉन्स्टेबल जीडी सीबीएसई सितंबर, 2026 अक्टूबर, 2026 जनवरी-मार्च, 2027
         

 कैसे कर सकते हैं आवेदन 

जो उम्मीदवार एसएससी की इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। भर्ती से संबंधित अधिसूचना के लिए समय-समय पर एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

कौन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षाएं कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक पास छात्रों के लिए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: KVS NVS Admit Card 2025: टीचिंग एवं नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड