JEE मेन में पास लेकिन 12वीं में नहीं आए 75 प्रतिशत अंक, क्या नहीं मिलेगा बीटेक में दाखिला?
जेईई मेन की परीक्षा में कुछ छात्रों ने 90 से 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और जेईई एडवांस्ड परीक्षा ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
कल आयोजित कराई जाएगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा।
रीवेल्यूएशन के लिए आवेदन 18 मई से स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा बारहवीं की परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 85.20 प्रतिशत रहा है, जोकि पिछले 7 सालों में सबसे कम है। बता दें, इस बार सीबीएसई ने पेपर का मूल्यांकन करने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) और स्टेप-मार्किंग सिस्टम को अपनाया था। जिसका सीधा असर अब साइंस स्ट्रीम के छात्रों के रिजल्ट में देखने को मिल रहा है।
कई छात्र जेईई मेन की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी बोर्ड एग्जाम में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने में असफल रहे हैं, जिसके कारण अब उनके लिए IIT, NIT और IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेना मुश्किल होता जा रहा है।
क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग
सीबीएसई ने इस बार पेपर का मूल्यांकन करने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग को अपनाया है। ओएसएम के तहत सबसे पहले आंसर शीट को स्कैन किया जाता है। उसके बाद इसकी कंप्यूटर स्क्रीन पर जांच की जाती है। इसमें परीक्षा का मूल्यांकन करने वाले सब्जेक्ट एक्सपर्ट को डिजिटल मार्किंग स्कीम के तहत नंबर देने होते हैं। इसमें अगर छात्र का आंसर सही हो, लेकिन डिजिटल आंसर स्कीम से लिखने का तरीका थोड़ा अलग हो तो पूरे नंबर नहीं दिए जाते हैं।
छात्रों के बीच क्यों दुविधा
कल यानी 17 मई को जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लेकिन परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्रों के बीच बोर्ड परीक्षा में क्राइटेरिया पूरा न कर पाने की दुविधा है। दरअसल जेईई एडवांस्ड का क्राइटेरिया पूरा करने के लिए कक्षा बारहवीं में कुल 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। ऐसे में कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने जेईई मेन की परीक्षा में 90 से 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। लेकिन बारहवीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंकों का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
18 मई से रीवेल्यूएशन स्टार्ट
जो छात्र कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है। वे अपनी कॉपियों की जांच दोबारा करवा सकते हैं। सीबीएसई की ओर से रीवेल्यूएशन के लिए आवेदन 18 मई से शुरू होने जा रहे हैं। रीवेल्यूएशन के तहत छात्रों को कॉपियों की दोबारा जांच और मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा दी जाएगी।
