Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

Pariksha Pe Charcha 2026 Highlights: 'भारत में इंटरनेट सस्ता है तो समय बर्बाद मत करिए...', PM मोदी का 'गुरु मंत्र'

पीएम मोदी ने (Pariksha Pe Charcha 2026 ) का 9वां सीजन शुरू कर दिया है। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए लगभग 4 करोड़ से ज्यादा आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्र, शिक्षक और अभिभावक पीएम से सीधा परीक्षा विषय पर सवाल पूछ सकते हैं। 

By Digital Desk Fri, 06 Feb 2026 11:19 AM (IST)
PPC 2026 Highlights यहां देखें पल-पल की अपडेट।

PPC 2026 Highlights यहां देखें पल-पल की अपडेट।


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आज पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के 9वां संस्करण में छात्रों को गुरुमंत्र दे रहे हैं। यह प्रोग्राम उन छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी हैं, जो परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए पीएम से सीधा सवाल पूछना चाहते हैं। इसके साथ ही (Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE) प्रोग्राम के जरिये देशभर के विभिन्न छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक परीक्षा के लिए एक बेहतर रणनीति बनाने के लिए भी पीएम से सवाल पूछ सकते हैं। बता दें, परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां सीजन है। इस प्रोग्राम के लिए चार करोड़ से ज्यादा आवेदन स्वीकार किए गए हैं।

6 Feb 20262:42:54 PM

PPC 2026 LIVE: असम के गमछे से किया छात्रों का स्वागत

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम में छात्रों का स्वागत असम के गमझे के साथ किया। 

6 Feb 20261:36:17 PM

PPC 2026 LIVE: अपने लक्ष्य को रखें सबसे ऊंचा

पीएम ने छात्रों से कहा अपने जीवन में अपने लक्ष्यों को सबसे ऊंचा रखें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्यों को ऊंचा रखें।

6 Feb 20264:55:24 PM

PPC 2026 LIVE: पीएम से मिलकर छात्र खुश

पीपीसी प्रोग्राम समाप्त होने के बाद छात्रों ने बताया कि वे पीएम से मिलकर बहुत ज्यादा खुश है। छात्रों को पीएम का स्वभाव बहुत ज्यादा पसंद आया है। छात्रों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लग रहा था कि पीएम गंभीर स्वभाव के होंगे। लेकिन उनसे मिलने के बाद पीएम को लेकर उनकी यह विचार बदल गया है। 

6 Feb 20264:55:57 PM

PPC 2026 LIVE: पीएम नरेंद मोदी के एग्जाम मंत्र

  • परीक्षा को उत्सव एवं सकारात्मक रूप से लें।
  • अपने परीक्षा पैटर्न पर विश्वास रखें।
  • एआई का सही उपयोग करें।
6 Feb 202612:22:42 PM

PPC 2026 LIVE: क्यों खास है यह प्रोग्राम

पीएम नरेंद्र मोदी ने #Exam Warriors के साथ PPC 2026 पर चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली सहित 7 एलकेएम में पूरा किया गया।

6 Feb 202612:07:04 PM

PPC 2026 LIVE: भारत को विकसित देश कैसे बनाया जाएं

जब इस कार्यक्रम में एक छात्र ने पीएम से पूछा कि भारत को विकसित देश बनाने में कितना समय लग सकता है, तो इसके जवाब में पीएम ने कहा उनका लक्ष्य साल 2047 तक है, क्योंकि तब तक भारत की आजादी को 100 साल पूरे हो जाएंगे।

6 Feb 202611:49:23 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: टीचर के लिए क्या सलाह दी

परीक्षा पे चर्चा के इस कार्यक्रम में पीएम ने टीचर को यह सलाह दी कि टीचर को स्टूडेंट्स की स्पीड को समझना चाहिए। इसके साथ ही टीचर अगले दिन बच्चों को जिस भी विषय के बारे में पढ़ाने वाले हैं उसके लिए बच्चों को पहले ही इसकी जानकारी दें।

6 Feb 202611:29:53 AM

PPC 2026 LIVE: किन विषयों पर हुई बात?

पीपीसी के इस प्रोग्राम में छात्रों ने पीएम से इंटरनेट, एआई, परीक्षा पैटर्न जैसे तमाम विषयों पर सवाल पूछें।

6 Feb 202611:22:29 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: पढ़ा हुआ भूल जाते हैं तो क्या करें?

एक छात्र ने जब पीएम से यह सवाल पूछा तो इसके जवाब में पीएम ने कहा याद तब रहता है, जब आप मौका देखकर खुद की तुलना दूसरे से करते हैं। इसलिए अपने सीनियर से 5-10 बैठकर सीखें और अपने से कमजोर छात्रों को बताओं इससे मन खुश होगा।

6 Feb 202611:12:38 AM

PPC 2026 LIVE: क्या नया सीखें

परीक्षा पे चर्चा 2026 के प्रोग्राम में पीएम ने छात्रों से कहा अगर आपको कुछ नया सीखने का मन करता हैं, तो आप संगीत सीख सकते हैं। क्योंकि संगीत में जादू है।

6 Feb 20264:57:48 PM

Pariksha Pe Charcha 2026: आत्मविश्वास कहां से आएगा

परीक्षा में आत्मविश्वास को लेकर पीएम ने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया- उन्होंने कहा मान लीजिए एक गरीब महिला की किसी से लड़ाई हुई। अब उसने आंखों से जो देखा उसका टीवी पर इंटरव्यू दिया। इसके लिए आत्मविश्वास कहां से आया? सच्‍चाई से। इसलिए खुद में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिएसबसे पहले 30 सेंकंड शांत बैठिए, जब सीना फूल जाए तब धीरे से सांस ले। आप देखिएगा, नई चीज हाथ लग जाएगी और आप में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

6 Feb 202611:03:18 AM

PPC 2026 LIVE: कितने लोगों ने किया अप्लाई

blog images

इस बार पीपीसी सीजन 9 में अप्लाई करने वाले छात्रों की संख्या 4,19,14,056, शिक्षक की संख्या 24,84,259 और शिक्षकों की संख्या 6,15,064 है।

6 Feb 202610:58:46 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: एआई का उपयोग कैसे करें?

जब छात्रों ने पीएम से पीपीसी में यह सवाल पूछा कि एआई का कैसे उपयोग करें, तो इस सवाल के जवाब में पीएम ने कहा आपको एआई का उपयोग करना भी आना चाहिए। जैसे आप एआई से पूछ सकते है मेरी इतनी उम्र है और मेरी इस विषय में रुचि हैं, तो मेरी रुचि के अनुसार मुझे दस बेहतरीन बायोग्राफी का सुझाव दीजिए।

6 Feb 20264:58:24 PM

PPC 2026 LIVE: इंटरनेट के बारे में क्या कहा?

पीपीसी के इस सीजन में पीएम ने कहा इंटरनेट सस्ता है। लेकिन इंटरनेट पर अपना कीमती समय बिल्कुल भी बर्बाद न करें।

6 Feb 202610:51:03 AM

Pariksha Pe Charcha 2026:कैसे हो परीक्षा का पैटर्न?

इस पर पीएम ने बच्चों से कहा सबका पैटर्न अलग होता है, जैसे कुछ लोगों को रात में पढ़ना अच्छा लगता है, तो किसी को सुबह। ऐसे में सबका पढ़ाई करने का पैटर्न अलग होता है। लेकिन आपको अपने पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए और अपने ही पढ़ाई के पैटर्न पर भरोसा रखें। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा किसी के कहने पर न जाएं और आप केवल अपने अनुभव के हिसाब से फैसला लें

6 Feb 202610:47:25 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: अपनी उम्र को लेकर पीएम मोदी ने छात्रों को सुनाया किस्सा

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, 'अभी मेरे जन्मदिन पर 17 सितंबर को एक नेता ने फोन किया और कहा कि आपके 75 साल हो गए, तो मैंने उसे कहा कि 25 अभी बाकी हैं। मैं बीते हुए को नहीं, बल्कि बचे हुए को गिनता हूं।'

अभी मेरे जन्मदिन पर 17 सितंबर को एक नेता ने फोन किया और कहा कि आपके 75 साल हो गए, तो मैंने उसे कहा कि 25 अभी बाकी हैं।

मैं बीते हुए को नहीं, बल्कि बचे हुए को गिनता हूं।

- पीएम @narendramodi#ParikshaPeCharcha26 https://t.co/GQebIdZMXb

— BJP (@BJP4India) February 6, 2026
6 Feb 202610:41:37 AM

PPC 2026 LIVE: स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स?

इस सवाल के जवाब पर पीएम मोदी ने कहा सबसे पहले हर चीज में आपको संतुलन बनाना आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा स्किल दो तरीके की होती है पहली लाइफ स्किल और दूसरी प्रोफेशनल स्किल। ऐसे में इन दोनों स्किल पर ध्यान देना जरूरी है। स्किल की शुरुआत ज्ञान से होती है। साथ ही आपको लाइफ स्किल पर भी ध्यान देना जरूरी है।

6 Feb 202610:38:04 AM

pariksha pe charcha 2026: परीक्षा के पैटर्न पर जरूरी टिप्स

blog images

परीक्षा पे चर्चा के इस 9वां सीजन में पीएम ने छात्रों से कहा की परीक्षा अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा रखें। 

6 Feb 202610:25:29 AM

PPC 2026 LIVE: क्या कहा पीएम ने छात्रों से

पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा आपके माता-पिता, शिक्षक या सहपाठी कुछ भी कहें लेकिन आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। साथ ही आपको परीक्षा से संबंधित जो कुछ भी सुझाव मिल रहे हैं, उनका विशेष ध्यान भी रखें।

6 Feb 202610:21:55 AM

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: 9वां सीजन

4.19 करोड़ छात्र और 24.8 करोड़ शिक्षक ने किया रजिस्ट्रेशन।

6 Feb 202610:19:37 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: कैसे हुई बात की शुरुआत

पीएम ने छात्रों को बताया कि स्किल जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

6 Feb 202610:18:10 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: क्या है इस बार की थीम

  • परीक्षा को उत्साह के साथ लेना: छात्रों को बगैर किसी तनाव के परीक्षा को सकारात्मक रूप से लेने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • वातावरण को सुरक्षित रखना: पर्यावरण के लिए सुरक्षा, जिम्मेदारी और जागरूकता को विकसित करना।
  • साफ भारत: लोगों को सफाई का महत्व बताना।
6 Feb 202610:12:43 AM

PPC 2026 LIVE: पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र

परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां संस्करण है। पीएम मोदी इस प्रोग्राम के माध्यम से अब हजारों छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 

6 Feb 202610:03:46 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: इन प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे लाइव

  1. Gov की ऑफिशियल वेबसाइट mygov.in/ppc-2026
  2. दूरदर्शन के चैनल्स
  3. ऑल इंडिया रेडियो
  4. यूट्यूब के साथ विभिन्न निजी चैनलों पर LIVE
6 Feb 20269:59:32 AM

PPC 2026 LIVE: एग्जाम वॉरियर्स के साथ बात

परीक्षा पे चर्चा में #Exam Warriors के साथ देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, एलकेएम में हुई बात। 

6 Feb 20269:56:14 AM

Pariksha Pe Charcha 2026: इतने करोड़ लोगों ने किया अप्लाई


इस साल परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के लिए चार करोड़ से ज्यादा आवेदन स्वीकार किए गए हैं। 

6 Feb 20269:50:06 AM

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: आज 10 बजे शुरू

पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण आज सुबह 10 बजे शुरू करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us