Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के 9वें सीजन में छात्रों ने पूछे पीएम से सवाल, यहां देखें पूरी अपडेट
पीएम मोदी ने आज यानी 06 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा के नौवें सीजन की शुरुआत की। इस प्रोग्राम में ...और पढ़ें

Pariksha Pe Charcha 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
10 बजे हुआ पीपीसी का लािव प्रसारण।
परीक्षा पे चर्चा का यह नौवां सीजन है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 06 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के नौवें सीजन में छात्रों से खुलकर बात की। इस प्रोग्राम में छात्रों ने परीक्षा के इतर इंटरनेट, परीक्षा पैटर्न, और एआई विषयों पर भी पीएम से सवाल पूछें। इस प्रोग्राम के दौरान पीएम ने छात्रों को अनुशासन में रहने, सही दिशा में आगे बढ़ने एवं अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने की भी सलाह दी। साथ ही पीएम ने छात्रों को यह भी बताया कि आपको दूसरे कुछ भी कहें। लेकिन आपको खुद में विश्वास होना चाहिए।
क्यों खास है यह प्रोग्राम
इस बार परीक्षा पे चर्चा का यह नौवां सीजन बेहद ही खास है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने #Exam Warriors के साथ PPC 2026 पर चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली सहित 7 एलकेएम में पूरा किया गया।
इस बार इतने रजिस्ट्रेशन हुए पूरे
इस बार 'परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम' में शामिल होने के लिए चार करोड़ से ज्यादा आवेदन स्वीकार किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में छात्रों की संख्या 4,19,14,056, शिक्षकों की संख्या 24,84,259 और अभिभावकों की कुल 6,15,064 संख्या है।
क्या है पीपीसी 2026 की थीम
परीक्षा पे चर्चा 2026 की थीम मुख्य चार विषयों पर केंद्रित है। पीपीसी का पहला मुख्य बिंदु परीक्षा का उत्सव है, जिसके तहत छात्रों को बगैर किसी तनाव के परीक्षा को सकारात्मक रूप से देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके बाद राष्ट्र और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को उजागर करना। साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। अंत में चौथा बिंदु भारत को स्वच्छ बनाने के लिए नागरिक जिम्मेदारी के महत्व को भी उजागर करना है।
क्या है पीएम का गुरुमंत्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से खुद को मुक्त करने के लिए कई बेहतरीन सुझाव दिए हैं। पीएम ने छात्रों से कहा परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपका खुद का एक पैटर्न होना चाहिए। साथ ही आपको अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा भी होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को इंटरनेट पर अपना कीमती समय बर्बाद न करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा भारत में इंटरनेट सस्ता है, इसलिए अपना कीमती समय इंटरनेट पर बिल्कुल भी बर्बाद न करें।
