विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPC 2026: पीएम मोदी से सीखें स्ट्रेस को बाय-बाय करने का तरीका, परीक्षा पे चर्चा कल सुबह 10 बजे होगा LIVE

Published: Thu, 05 Feb 2026 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2026 04:25 PM (IST)

परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी सुबह 10 बजे से लाइव हो जायेगा। बोर्ड एग्जाम में शामिल होने ...और पढ़ें

Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026

HighLights

  1. परीक्षा पे चर्चा 6 फरवरी सुबह 10 बजे होगा लाइव।

  2. स्टूडेंट्स पीएम मोदी से सीख सकेंगे एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने का तरीका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों के लिए कल का दिन महत्वपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी कल परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के जरिये छात्रों से रूबरू होंगे और उन्हें एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने के गुर सिखाएंगे। पीएम मोदी के ऑफिशियल X अकाउंट से किये गए ट्वीट के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए एपिसोड को 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे LIVE कर दिया जायेगा।

इन प्लेटफॉर्म्स पर सीधे देख पाएंगे परीक्षा पे चर्चा का प्रोग्राम

पीपीसी 2026 का कार्यक्रम 6 फरवरी सुबह 10 बजे माय Gov की ऑफिशियल वेबसाइट mygov.in/ppc-2026, दूरदर्शन के चैनल्स, ऑल इंडिया रेडियो, यूट्यूब के साथ ही विभिन्न निजी चैनलों पर LIVE देख सकेंगे। स्टूडेंट्स इन चैनल्स द्वारा सीधे पीएम मोदी द्वारा दिए गए टिप्स को अपने जीवन में उतारकर स्ट्रेस को बाय बाय करने का आसान तरीका ढूंढ सकेंगे।

नए कलेबर के साथ पीपीसी की वापसी

इस बार परीक्षा पे चर्चा नए कलेबर के साथ आया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा देश के अलग अलग राज्यों के स्टूडेंट्स के साथ की है। ट्वीट के मुताबिक इस बार, #Exam Warriors के साथ चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, एलकेएम में हुई।

PPC 2026 pariksha pe charcha

रिकॉर्ड आवेदन हुए दर्ज

इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए भारी क्रेज देखने को मिला है। इस वर्ष कुल 4,50,13,379 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 4,19,14,056 टीचर्स की संख्या 24,84,259 और पेरेंट्स की संख्या 6,15,064 है। पिछले संस्करण में परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ से अधिक परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन (PPC 2026 Registration) हुए थे जिसके कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इसे मान्यता दी गई थी। ऐसे में इस वर्ष भी इसे इस रिकॉर्ड के लिए नामित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- Career in Food Safety: इन एग्जाम से चुनें फूड सेफ्टी की फील्ड में सुनहरा भविष्य