UGC NET Notification 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट से शुरू होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से UGC NET Notification 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

NTA UGC NET December Notification 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से NTA UGC NET Notification 2026 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर NTA UGC NET 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित जरूरी तिथि
| आवेदन करने के लिए जरूरी प्रक्रिया | तिथि |
| आवेदन शुरू | 08 अक्टूबर, 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर, 2026 |
| लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर, 2026 |
| फॉर्म में सुधार करने की तिथि | 02 से 04 नवंबर, 2026 |
इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से NTA UGC NET 2026 की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एप्लीकेशन फीस
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है।
NTA UGC NET 2026 Registration Direct Link
फॉर्म में गड़बड़ी होने पर यहां करें संपर्क
यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा का फॉर्म भरते समय यदि किसी अभ्यर्थी को परेशानी होती है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000/011 - 69227700 और ईमेल ugcnet@nta.ac.in के जरिये संपर्क कर सकते हैं।
