NTA SWAYAM Admission 2026: एनटीए स्वयं जुलाई सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, परीक्षा 8 दिसंबर से स्टार्ट
एनटीए की ओर से SWAYAM Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुर हो गए हैं। उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

NTA SWAYAM Admission 2026: जल्द करें अप्लाई।
HighLights
स्वयं जुलाई सेशन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।
31 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई सेशन की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। जो उम्मीदवार NTA SWAYAM 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं जुलाई सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन 09 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है। इसके साथ ही उम्मीदवार 02 और 03 नवंबर को अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
इस डेट पर होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्वयं जुलाई सेशन की परीक्षा 08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। स्वयं जुलाई की परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर साम 6 बजे तक आयोजित कराई कराई जाएगी। यह परीक्षा कुल 662 विषयों के लिए आयोजित कराई जाएगी।
कैसे करें स्वयं जुलाई सेशन परीक्षा के लिए आवेदन
स्वयं जुलाई सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
NTA SWAYAM Admission Registration Link 2026
यहां कर सकते हैं संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को अप्लाई करते समय कोई परेशानी होती है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011 - 40759000/011 – 69227700 या ईमेल swayam@nta.ac.in के जरिये संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET Notification 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट से शुरू होगी परीक्षा
