NTA ने यूजीसी नेट एग्जाम के लिए शुरू की परीक्षा शहर में बदलाव की सुविधा, यहां देखें एग्जाम सिटी चेंज करने का पूरा प्रोसेस
एनटीए ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए परीक्षा शहर में बदलाव की सुविधा शुरू की है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपनी पसंद के शहर का चयन कर सकते हैं।

UGC-NET Exam 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
29 नवंबर तक परीक्षा शहर में बदलाव करने की सुविधा।
यहां बताए गए स्टेप्स से करें परीक्षा शबह में चेंज।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सूचना जारी की गई है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक जो अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपने परीक्षा शहर में बदलाव करवाना चाहते हैं। वे इसके लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सहूलियत के हिसाब से परीक्षा शहर चयन कर सकते हैं।
कैसे करें परीक्षा शहर में बदलाव
एनटीए ने परीक्षा शहर में बदलाव करने के लिए अभ्यर्थियों को सुविधा दी है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपनी पसंद के परीक्षा शहर का चयन कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी में बदलाव के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Opportunity to select another Examination City – UGC-NET December 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद अपनी पसंद के परीक्षा शहर का चयन करें।
29 नवंबर तक एग्जाम सिटी में बदलाव की सुविधा
एनटीए की ओर से यह सूचना जारी की गई है कि अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर में बदलाव 29 नवंबर, 2026 तक कर सकते हैं। इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर में बदलाव करवाना चाहते हैं। वे निर्धारित तिथि के भीतर इस प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर में बदलाव करने के दौरान यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वे अभ्यर्थी एनटीए द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/ 011-69227700 पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक या टॉल फ्री नबंर 1800 180 4747 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।