CSIR UGC NET City Slip 2026: एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
एनटीए की ओर से CSIR UGC NET City Slip 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
-1795842377123_m.webp)
CSIR UGC NET City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद NTA CSIR UGC NET December Exam City 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगा एग्जाम
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 3 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर माह के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित डिटेल के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।ष
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।