Rajasthan CET Exam 2026: राजस्थान CET 12th लेवल की परीक्षा के लिए GK और करेंट अफेयर्स के टॉप-20 सवाल, एग्जाम से पहले जरूर कर लें याद
राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा 01 से 03 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां जीके एवं करेंटर अफेयर्स के टॉप-20 सवाल दिए गए हैं।

Rajasthan CET Exam 2026: यहां पढ़ें टॉप-20 सवाल।
HighLights
राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा 1-3 दिसंबर 2026 को होगी।
परीक्षा में राजस्थान जीके, करेंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे।
तैयारी के लिए टॉप-20 महत्वपूर्ण प्रश्न।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान CET 12th Level परीक्षा राजस्थान के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 01 से 03 दिसंबर, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कुल 240 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला, राजस्थान की संस्कृति, भारत का भूगोल, दैनिक विज्ञान, गणित, करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, तो आपकी सहायता के लिए यहां जीके एवं करेंट अफेयर्स के टॉप-20 सवाल दिए जा रहे हैं। ये सवाल आपकी परीक्षा की तैयारी को और ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।
1. राजस्थान में बावड़ियों के शहर नाम से कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?
उत्तर: बूंदी
2. वर्षा की मात्रा मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: वर्षामापी
3. राजस्थान में वित्त निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर: 1955
4. राजस्थान में कौन-सी पहली चीनी मिल स्थापित की गई थी?
उत्तर: द मेवाड़ शुगर मिल्स लिमिटेड
5. भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?
उत्तर: 2015
6. ‘डाई नदी’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
उत्तर: अजमेर
7. हाड़ौती का खजुराहो नाम से कौन-सा मंदिर प्रसिद्ध है?
उत्तर: शिव मंदिर, भंडदेवरा
8. उदयपुर में भारतीय लोक कला मंडल की स्थापना की?
उत्तर: देवीलाल सामर
9. जादूगोड़ा खदानें किस लिए जानी जाती है?
उत्तर: यूरेनियम भंडार
10. INSDAG कौन-से राज्य में है?
उत्तर: कलकत्ता
11. यूरेनियम के सबसे अधिक भंडार कौन-से राज्य में है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
12. चर्चा में रहा त्र्यंबकेश्वर मंदिर कौन-से राज्य में स्थित है?
उत्तर: महाराष्ट्र
यह भी पढ़ें: राजस्थान CET 12th Level एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड, परीक्षा 1 दिसंबर से स्टार्ट