NTA AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए इस डेट तक अप्लाई करने का मौका, 31 जनवरी को 2 शिफ्ट में होगा एग्जाम
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम AISSEE 2027 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। परीक्षा 31 जनवरी, 2027 को आयोजित कराई जाएगी।

NTA AISSEE 2027 Admission: जल्द करें अप्लाई।
HighLights
02 दिसंबर तक अप्लाई करने का मौका।
31 जनवरी, 2027 को होगा परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम AISSEE के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को शुरू कर दिया है। अभिभावक इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 02 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने के लिए अभिभावकों को 06 से 09 दिसंबर, 2026 तक का मौका दिया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक AISSEE 2027 का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। हालांकि एग्जाम से पहले एनटीए द्वारा सिटी स्लिप भी जारी की जाएगी। सिटी स्लिप की मदद से अभिभावक यह जांच सकते हैं कि उनके बच्चे का एग्जाम सेंटर इस शहर में है। बता दें, सिटी स्लिप 11 जनवरी और एडमिट कार्ड की घोषणा 25 जनवरी, 2027 को की जाएगी।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
एआईएसएसईई के लिए वे अभिभावक आवेदन करने के पात्र होंगे, जो अपने बच्चे का दाखिला कक्षा 6 और कक्षा 9 में करवाना चाहते हैं।
Sainik School Admission 2027 Notification
इतनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
कक्षा 6 और 9 की प्रवेश-परीक्षा में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित कैटेगरी जैसे जनरल और ओबीसी छात्रों के लिए 850 रुपये और एससी एवं एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित है।
Sainik School Admission Form 2027
एग्जाम पैटर्न और शिफ्ट
कक्षा 6 की प्रवेश-परीक्षा में छात्रों से 300 अंकों के 125 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल और कक्षा 9 की प्रवेश-परीक्षा में छात्रों से 400 अंकों के 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। कक्षा 6 की परीक्षा 150 मिनट के लिए और कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।