NMMSS Scholarship 2026-27: एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 नवंबर तक की एक्सटेंड, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2026-27 के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा ...और पढ़ें

NMMSS Scholarship 2026-27
HighLights
एनएमएमएसएस 2026-27 के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड।
15 नवंबर तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 के लिए एप्लीकेशन डेट को 15 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र तय समय में NMMSS फॉर्म नहीं भर सके थे वे अब बढ़ाई गई तिथियों में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड करने के साथ ही रिवाइज्ड शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सभी संशोधित डेट्स नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।
| कार्यक्रम | तिथि |
| आवेदन जमा करने की लास्ट डेट | 15 नवंबर 2026 |
| संस्थान नोडल अधिकारी (L1) द्वारा सत्यापन | 30 नवंबर 2026 |
| जिला नोडल अधिकारी (L2) द्वारा सत्यापन | 15 दिसंबर 2026 |
जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) 1 जून 2026 से छात्रों के आवेदनों के लिए खुला है। छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले पोर्टल पर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है। 30 अक्टूबर 2026 तक 90,483 नए (फ्रेश) और 1,99,531 नवीनीकरण (रिन्यूवल) आवेदन प्राप्त हो चुके थे।
जिन छात्रों ने पहले ही अपने आवेदन जमा कर दिए हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आवेदनों का सत्यापन संबंधित संस्थान नोडल अधिकारी (L1) द्वारा 30 नवंबर तक और जिला नोडल अधिकारी (L2) द्वारा 15 दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाए।
योग्यता एवं मापदंड
एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए छात्रों को कक्षा 7वीं में कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए। SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए इसमें 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
📢 15 NOVEMBER 2026: EXTENDED DEADLINE TO APPLY! The Ministry of Education has extended the last date for submission of applications under the National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS) for the academic year 2026–27. Read more: https://t.co/oRclksGrQG https://t.co/nCpBcfAEMu
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) October 31, 2026
क्या है छात्रवृत्ति योजना
NMMSS का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान करना है ताकि वे कक्षा 8वीं के बाद कक्षा 9 से 12वीं तक अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरी कर सकें।
छात्रवृत्ति संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कक्षा 9वीं के पात्र छात्रों को प्रति वर्ष 1 लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान करती है। निर्धारित शैक्षणिक आवश्यकताओं के अधीन, नवीनीकरण के माध्यम से यह छात्रवृत्ति कक्षा 10वीं से 12वीं तक जारी रहती है। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष 12000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़ें- JEE Advanced में फेल होने के बाद IIT Madras से किया ये कोर्स, अब एक आइडिया से जुटाए 9 करोड़ रुपये