JEE Advanced में फेल होने के बाद IIT Madras से किया ये कोर्स, अब एक आइडिया से जुटाए 9 करोड़ रुपये
गैप लेकर भी जेईई एडवांस परीक्षा न पास करने पर भी कुलदीप ने हार न मानते हुए आईआईटी मद्रास से ...और पढ़ें

Inspiration: स्टूडेंट्स कुलदीप की सक्सेज स्टोरी।
HighLights
कुलदीप ने एक वेंचर से 9 करोड़ रुपये की फंडिंग की हासिल।
कभी गैप लेकर भी परीक्षा नहीं कर पाए थे पास।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि परीक्षा में प्राप्त अंक या उसका प्रदर्शन आपके अंदर की पूरी ताकत को दुनिया के सामने बयां करने के लिए काफी नहीं है। अगर जिगर में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कड़ी मेहनत करके कुछ ही हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया IIT से पढ़ाई करने वाले कुलदीप ने जिन्होंने असफलताओं से हार न मानकर आगे बढ़ने का फैसला किया जिससे वे आज करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उनकी इसी जर्नी को आईआईटी मद्रास ने भी साझा किया है।
गैप लेकर भी जेईई एडवांस में हो गए फेल
कुलदीप का पहले सपना जेईई एडवांस क्रैक करके आईआईटी में एडमिशन लेने का था। इसके लिए उन्होंने मेहनत की लेकिन सफलता का स्वाद नहीं चख सके। यहां तक कि उन्होंने परीक्षा क्रैक करने के लिए एक साल का गैप भी लिया लेकिन असफलता ही हाथ लगी।
जेईई एडवांस न निकलने के बाद IIT मद्रास के इस पाठ्यक्रम में लिया प्रवेश
जेईई एडवांस क्रैक न होने के चलते उन्होंने IIT मद्रास के BS डिग्री प्रोग्राम इन डेटा साइंस के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने में 2023 में उसमें एडमिशन ले लिया। पढ़ाई के साथ उन्होंने कई नई-नई चीजें सीखीं जो उनके करियर के लिए निर्याणक साबित हुई।
ऐसे हुई करियर की शुरुआत
आईआईटी से पढ़ाई के दौरान उन्होंने शिवांश शर्मा के साथ ZODOK नाम का फैशन क्विक-कॉमर्स प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके जरिये उन्होंने डायरेक्ट सूरत के व्यापारियों से जान-पहचान बढ़ाकर सस्ते में अपने उत्पाद उपलब्ध करवाए। धीरे-धीरे उनका यह बिजनेस रफ्तार पकड़ गया।
नए आइडिया पर किया काम और जुटा लिए 9 करोड़ रुपये
विभिन्न तरीकों से काम करके उन्होंने अनुभव हासिल किया और उसके बाद अपना SamanNow का वेंचर शुरू किया जो टियर-2 और टियर 3 जैसे छोटे शहरों में तेज डिलीवरी उपलब्ध करवाती है। अपने काम को और भी रफ्तार देने के लिए उन्होंने प्री-सीड फंडिंग राउंड में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) जुटाए। इस फंडिंग के जरिये वे अपनी कंपनी को आगे लेकर जाना चाहते हैं।
