मुंबई की झुग्गी बस्ती के अभिषेक का कमाल, उधार के इंटरनेट से JEE Mains और Advanced क्वालीफाई कर IIT दिल्ली में पाया प्रवेश
मुंबई झुग्गी बस्ती के अभिषेक शर्मा ने पड़ोसी से उधार इंटरनेट मांगकर अपनी तैयारी को अंजाम दिया। उन्होंने पहले जेईई ...और पढ़ें

Abhishek Sharma ने उधार के इंटरनेट से पढ़ाई कर आईआईटी दिल्ली में पाया दाखिला।
HighLights
अभिषेक ने मुंबई स्लम से निकलकर आईआईटी दिल्ली तक का सफर किया तय।
बिना कोचिंग उधार के इंटरनेट से पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में मेहनत और लगन से किया गया काम गरीबी या अमीरी नहीं देखता। अगर मन में कुछ कर गुजरने का सपना हो तो न मंहगी कोचिंग और न महंगे स्कूल की जरूरत है। ऐसा ही कर दिखाया मुंबई के अभिषेक शर्मा ने जिन्होंने बेसिक सुविधाएं भी न होते हुए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक पहले जेईई मेंस और उसके बाद JEE Advanced परीक्षा को क्वालीफाई कर लिया।
मुंबई की झुग्गी बस्ती वो भी किराये की
आपको बता अभिषेक लोकमान्य तिलक नगर इलाके की झुग्गी बस्ती में रहते हैं जिसका मासिक किराया 3 हजार रुपये है। उनके पिता एक स्टील कंपनी में केवल मजदूरी करते हैं। इससे वे मंहगी कोचिंग और महंगे स्कूल या अच्छे घर की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं।
पड़ोसी के WI-FI से की तैयारी
अभिषेक के पास इंटरनेट तक के लिए पैसे नहीं थे। ऐस में पड़ोसी के इंटरनेट का यूज करते थे। इंटरनेट की रीच तक पहुंचने के लिए वो छत पर जाकर अपनी पढ़ाई करते थे।
लेकिन लगन और मेहनत से उन्होंने पूरे फोकस के साथ पढ़ाई की और जेईई मेंस में टॉप 2.5 के अंदर रैंक हासिल की जिससे वे जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र हो गए। जेईई एडवांस में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2456 और OBC-NCL कैटेगरी के तहत 415 रैंक प्राप्त की। इसके बाद उन्हें आईआईटी दिल्ली में प्रवेश मिला। इस समय में इसी संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
मेहनत कभी नहीं जाती खराब
अभिषेक की कहानी हमें सिखाती है कि किसी भी काम को करने के लिए जरूरी नहीं है कि अच्छा घर, अच्छी कोचिंग और अन्य सुविधाएं हो। अगर मन में कुछ कर गुजरने का सपना हो तो ये सब बाधाएं आसानी से पार हो जाती हैं।
