NIFT 2027: एनआईएफटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, फैशन डिजाइनिंग कोर्स में लेना है प्रवेश तो जल्द कर लें अप्लाई
फैशन डिजाइनिंग के यूजी, पीजी या पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए छात्र अब 24 नवंबर तक बिना लेट फीस ...और पढ़ें

NIFT Entrance Examination 2027
HighLights
एनआईएफटी एंट्रेस टेस्ट के लिए 24 नवंबर तक बढ़ी आवेदन की डेट।
लेट फीस (5000) के साथ 25 से 29 नवंबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेस एग्जामिनेशन (NIFTEE 2027) के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 नवंबर 2026 (बिना लेट फीस) निर्धारित थी जिसे अब 24 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में किसी कारणवश अभी तक फॉर्म न भर पाने वाले स्टूडेंट्स जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता पहले कर लें चेक
जो छात्र फैशन डिजाइनिंग के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उनका 12th और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लिए छात्र का स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा पीएचडी में एडमिशन के लिए छात्र ने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो।
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि | 16 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस) | 24 नवंबर 2026 |
| लेट फीस (5000) के साथ आवेदन की डेट | 25 से 29 नवंबर 2026 |
| फॉर्म में संशोधन की डेट | 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 |
| एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि | 21 दिसंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 4 जनवरी 2027 |
| डेट ऑफ एंट्रेस एग्जामिनेशन | 10 जनवरी 2027 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | मई 2027 के पहले सप्ताह |
कोर्स के अनुसार एप्लीकेशन फीस
B.Des. or B.F.Tech. or M.F.M. or M.Des. or M.F.Tech. or Ph.D. प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पीडब्ल्यूडी वर्ग को 500 रुपये जमा करना होगा।
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो B.F.Tech. and B.Des. or M.F.M. and M.Des. प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको 3000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पीडब्ल्यूडी वर्ग को 750 रुपये जमा करना होगा। NRI/Foreign National/OCI/PIO/SAARC वाले स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फीस के रूप में 11,100 जमा करना होगा।
आवेदन करने की स्टेप्स
- एनआईएफटीईई 2027 रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर विजिट करें।
- इसके बाद Candidate Activity में जिस कोर्स के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।
- अब पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- निर्धारित शुल्क (कैटेगरी एवं वर्ग के अनुसार) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।