GDS 2nd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट इस वीक हो सकती है जारी, ये डॉक्युमेंट रखें तैयार
भारतीय डाक द्वारा GDS result 2026 Merit list 2 इस सप्ताह में जारी की जा सकती है। लिस्ट स्टेट वाइज ...और पढ़ें

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026
HighLights
भारतीय डाक इस वीक जारी कर सकता है जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट।
पीडीएफ फॉर्मेट में राज्य वार मेरिट लिस्ट होगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2nd मेरिट लिस्ट (GDS 2nd Merit List 2026) जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। पहली मेरिट लिस्ट जारी हुए 1 महीने से अधिक समय हो चुका है। पिछली भर्तियों को देखें तो पहली लिस्ट आने के बाद दूसरी लिस्ट 1 महीने में जारी कर दी जाती है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस सप्ताह में इंडिया पोस्ट द्वारा India Post GDS result जारी कर दिया जायेगा।
सफल उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में होना होगा शामिल
2nd लिस्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से दस्तावेजों को तैयार कर लें ताकी बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।
आवश्यक डॉक्युमेंट की लिस्ट
- मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र,
- किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र
राज्यवार मेरिट लिस्ट होगी जारी
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी होती। मेरिट लिस्ट में सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग) के साथ ही सफल उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज होंगे।
स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और उसके नीचे 2nd मेरिट लिस्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
- अब उस राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।