NEET UG 2027: नीट यूजी परीक्षा अब CBT मोड में होगी आयोजित, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया एलान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एलान किया है कि अगले वर्ष नीट परीक्षा ऑनलाइन माध्यम (CBT) में आयोजित की जाएगी। ...और पढ़ें

नीट यूजी 2027 पर अपडेट
HighLights
नीट परीक्षा अगले साल से सीबीटी मोड में होगी आयोजित।
एग्जाम पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी 2027 परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से बड़ा एलान किया गया है। अगले साल से नीट यूजी एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ( NEET Computer Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री के मुताबिक इससे परीक्षा को और भी सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जा सकेगा।
NEET UG 2027 से Computer-Based Test (CBT) मोड में क्या बदलाव होंगे
जेईई मेन परीक्षा की तरह ही अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ऑनलाइन माध्यम कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट माध्यम में परीक्षा आयोजित करवाया जायेगा। इससे ऑफलाइन OMR शीट का झंझट पूरी तरह से खत्म हो जायेगा।
NEET UG 2027 का नया परीक्षा पैटर्न और प्रक्रिया क्या होगी
अब छात्रों और उनके माता-पिता के मन में परीक्षा माध्यम चेंज होने के बाद यह सवाल होगा कि क्या सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न आदि में भी बदलाव किया जायेगा तो उसका जवाब है न। सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न पुराने सिस्टम पर ही काम करेगा। हर वर्ष की तरह परीक्षा अभी भी 720 अंकों के लिए ही होगी जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी से सवाल पूछे जायेंगे।
OMR को लेकर इस बार उठे कई विवाद
नीट यूजी परीक्षा और नीट यूजी री-एग्जाम के बाद एनटीए पर OMR में गड़बड़ी के कई आरोप लगते रहें हैं। इसीलिए परीक्षा में ज्यादा पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
आपको बता दें कि NEET परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष करवाया जाता है। इसमें प्राप्त रैंक के अनुसार देश के प्रमुख मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में विभिन्न स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों जैसे MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery), BDS (Bachelor of Dental Surgery), और AYUSH पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BSMS, और BNYS) में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा इस स्कोरकार्ड के जरिये उपयोग B.Sc. Nursing और B.V.Sc. & AH (पशु चिकित्सा) जैसे कोर्सेज में भी दाखिला मिलता है।
