विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG 2026 Counselling: राउंड-2 काउंसिलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, इस डेट तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:56 AM (IST)

एमसीसी द्वारा आज दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जिन छात्रों को सीट अलॉट ...और पढ़ें

नीट पीजी राउंड-2 काउंसिलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026

नीट पीजी राउंड-2 काउंसिलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026

HighLights

  1. नीट पीजी राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी।

  2. कल जारी होगा फाइनल रिजल्ट।

  3. 24 नवंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करने का टाइम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 16 नवंबर को सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से NEET PG Round 2 seat allotment result ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होगा। लिस्ट आते ही आप साइट या इस पेज से डायरेक्ट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

कल जारी होगा फाइनल रिजल्ट

एमसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक कल यानी 17 नवंबर 2026 को राउंड-2 काउंसिलिंग का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

इस डेट तक संस्थान में करना होगा रिपोर्ट

जिन उम्मीदवारों को द्वितीय राउंड में सीट अलॉट होगी उनको 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथियां
सीट प्रॉसेसिंग और राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 16 नवंबर 2026
राउंड-2 फाइनल रिजल्ट जारी होने की डेट 17 नवंबर 2026
संस्थान में रिपोर्ट करने की तिथियां 18 से 24 नवंबर 2026

MCC द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन

25 नवंबर 2026

अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • नीट पीजी राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Current Events में रिजल्ट के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिससे आप परिणाम की जांच कर पाएंगे।

NEET PG Round 2 Result 2026 Link

neet pg 2026

चार राउंड में पूरी होगी काउंसिलिंग

आपको बता दें की नीट पीजी काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूर्ण की जाएगी। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के बाद 3rd राउंड की काउंसिलिंग एवं अंत में स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के जरिये एडमिशन दिए जायेंगे। इन चरणों के लिए संशोधित डेट्स का एलान जल्द ही किया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दो साल 10 परीक्षाएं और असफलता, इसके बाद Gen Z- IPS बन इशिता बन गईं युवाओं के लिए प्रेरणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।