NEET 2026 Fee Refund: नीट यूजी फीस रिफंड लिंक वेबसाइट पर ओपन, यहां देखें आवेदन करने का आसान प्रोसेस
एनटीए की ओर से फीस रिफंड लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NEET 2026 Fee Refund: फीस रिफंड के लिए लिंक वेबसाइट पर हुआ एक्टिव।
HighLights
फीस रिफंड लिंक एक्टिव।
27 मई तक कर सकते हैं आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी NTA की ओर नीट यूजी फीस रिफंड के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 03 मई को नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए। वे उम्मीदवार अब एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। फीस रिफंड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने बैंक की डिटेल को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से करें फीस रिफंड के लिए आवेदन
एनटीए ने फीस रिफंड के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया है। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए यहां फीस रिफंड आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Fee Refund Window for NEET(UG) – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।
- अब अपना अकाउंट नंबर और IFSC कोड को दर्ज करें।
- इसके बाद दर्ज की गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितनी फीस वापस की जाएगी
03 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी की परीक्षा के लिए छात्रों से कैटेगरी के आधार पर एग्जामिनेशन फीस ली गई थी। हालांकि अब परीक्षा रद होने के बाद सभी छात्रों को फीस वापस की जाएगी। जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्रों को 1600 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस रिफंड की जाएगी।
इस डेट कर कर सकते हैं आवेदन
फीस रिफंड के लिए छात्र 27 मई रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
