विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा तारीख का एलान, 11 दिसंबर को होगा एग्जाम; पैटर्न को देखकर रिवीजन कर दें तेज

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:27 PM (IST)

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 एग्जाम का आयोजन 11 दिसंबर को करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट के साथ ही ईमेल और एसएमएस से भी भेजे जायेंगे।

असिस्टेंट फोरमैन एग्जाम डेट 2026 घोषित

असिस्टेंट फोरमैन एग्जाम डेट 2026 घोषित

HighLights

  1. एनसीएल फोरमैन एग्जाम डेट घोषित।

  2. 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। एनसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) को करवाया जायेगा।

एडमिट कार्ड कब और कहां होंगे प्राप्त

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर ऑनलाइन जारी होंगे जहां से वे लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। प्रवेश परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे। साइट के अलावा अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मेल और SMS पर भी लिंक भेजा जायेगा जहां से सीधे आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

किन पदों के लिए हो रही भर्ती

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट फोरमैन (E&T) (Trainee) Grade-C 14
असिस्टेंट फोरमैन (Mechanical) (Trainee) Grade C 87
असिस्टेंट फोरमैन (Mechanical) (Trainee) Grade-C 21
असिस्टेंट फोरमैन (Electrical) (Trainee) Grade-C 74
असिस्टेंट फोरमैन (Electrical) (Trainee) Grade-C 74

NCL Assistant Foreman Exam Date

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे। पहले भाग में तकनीकी ज्ञान (विषय संबंधी) से 70 प्रश्न पूछे जायेंगे वहीं खंड B में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, तर्क, व्याकरण /शाब्दिक क्षमता और मानिसक क्षमता एवं मानसिक योग्यता से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा चयन; जल्द करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।