विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Science Day 2024: जानें 28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ?

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 27 Feb 2024 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:42 AM (IST)

हमारे देश में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। ...और पढ़ें

National Science Day 2024: सतत भविष्य के लिए विज्ञान थीम के साथ होगा सेलिब्रेट। (Image-freepik)
National Science Day 2024: सतत भविष्य के लिए विज्ञान थीम के साथ होगा सेलिब्रेट। (Image-freepik)

HighLights

  1. 28 फरवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किया जाता है सेलिब्रेट।
  2. इस दिन 'रमन इफेक्‍ट' की हुई थी खोज।
  3. पहली बार 1987 में मनाया गया था राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 28 फरवरी के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन ही क्यों इसे सेलिब्रेट किया जाता है। अगर नहीं तो इस पेज से आप पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को 28 फरवरी को इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है क्योंकि भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने इस दिन 'रमन इफेक्‍ट' की खोज की थी। इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

इस वर्ष के लिए यह होगी थीम

हर दिन को किसी न किसी थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष नेशनल साइंस डे के लिए "सतत भविष्य के लिए विज्ञान" (Science for a Sustainable Future) थीम चुनी गयी है।

वर्ष 1987 से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को पहली बार 28 फरवरी 1997 को सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को 28 फरवरी को मनाया जाता है।

(Image-freepik)

क्या है उद्देश्य

इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके द्वारा दिए गए योगदान को लेकर याद किया जाता है। इसके साथ ही देश के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है और विज्ञान के महत्व को समझया जाता है।

सीवी रमन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था।
  • उनका जन्म तमिलनाडु में 7 नवंबर 1888 में हुआ था।
  • सीवी रमन ने अपनी पउच्च शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज से प्राप्त की।
  • 1907 से 1933 के बीच उन्होंने कोलकाता के इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में काम करते हुए फिजिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजें की।
  • 1930 में उन्हें भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- ISRO YUVIKA 2024: इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9वीं के छात्र कर सकते हैं अप्लाई