Maharashtra HSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र HSC रिजल्ट mahresult.nic.in पर एक्टिव, ये है मार्कशीट डाउनलोड करने का Direct Link
Maharashtra Board Result 2026 Class 12 ऑफिशियल वेबसाइट और डिजीलॉकर पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में ...और पढ़ें

Maharashtra Board HSC 12th Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट।
HighLights
15 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
ऑफिशियल वेबसाइट और डिजीलॉकर से कर सकते हैं रिजल्ट चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आज दोपहर 12 बजे MSBSHSE HSC 12th Results 2026 जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड की ओर से सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित कराई गई थी। जो छात्र इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी नतीजे चेक कर सकते है।
इन 5 तरीकों से करें रिजल्ट चेक
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आज HSC 12th का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर एवं अन्य डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79%
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79% रहा है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में कक्षा बारहवीं में 93.15 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.80 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही सभी मंडल में कोंकण का पास प्रतिशत इस साल सबसे ज्यादा रहा।
यहां से भी कर सकते हैं नतीजे चेक
महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां तीन वेबसाइट दी गई है, जिसकी मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
- digilocker.gov.in
इतने छात्रों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 15,32,487 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। पंजीकरण करवाने वालों में साइंस स्ट्रीम छात्रों की संख्या 7,99,773, कॉमर्स स्ट्रीम छात्रों की संख्या 3,20,152, आर्ट्रस स्ट्रीम छात्रों की संख्या 3,80,692, आईटीआई स्ट्रीम छात्रों की संख्या 4,492 और वोकेशनल स्ट्रीम छात्रों की संख्या 27,378 है।
