Maharashtra HSC Result 2026 Link: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, साइट और DigiLocker से करें परिणाम चेक
MSBSHSE HSC 12th Result 2026 महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल हुए 15 लाख से ज्यादा छात्रों का ...और पढ़ें

Maharashtra HSC Result 2026: आज दोपहर 12 बजे जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें रिजल्ट डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSC महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र व छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन MSBSHSE की ओर से 12वीं HSC रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र MSBSHSE 2026 Results महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्ट रिजल्ट DigiLocker पर भी जारी कर दिया गया है।
डिजीलॉकर से इन 5 स्टेप्स से करें मार्कशीट डाउनलोड
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से HSC 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी । इसलिए छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के पांच स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर VIEW RESULT सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद 'Maharashtra Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को दर्ज करें।
- सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया था। इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में लगभग 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
स्ट्रीम वाइज जारी हुए नतीजे
कक्षा 12वीं रिजल्ट के घोषणा प्रेस कॉन्फेंस के जरिये कर दी गई है। 12वीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रेस कॉन्फेंस के माध्यम से राज्य में छात्र व छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत और जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशत के डाटा की जानकारी भी दी गई है। इस बार कोंकण जिले का पास प्रतिशत सबसे अच्छा रहा है।
