विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maharashtra 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट लिंक एक्टिव, DigiLocker एवं mahahsscboard.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

Published: Thu, 30 Apr 2026 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 12:15 PM (IST)

Maharashtra HSC 12th Result 2026 रिजल्ट आज यानी 02 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ...और पढ़ें

maharashtra board hsc result 2026 OUT

maharashtra board hsc result 2026 OUT

HighLights

  1. महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट जारी।

  2. डिजीलॉकर, वेबसाइट एवं इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट आज यानी 02 मई सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के बाद 12 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। अब स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं मां का फर्स्ट नाम दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

DigiLocker पर उपलब्ध होगा रिजल्ट 

महाराष्ट्र बोर्ड Class 12th Result 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र नतीजे आने के बाद अब वेबसाइट mahahsscboard.in के साथ ही डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in से डायरेक्ट परिणम चेक कर सकते हैं और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।  

89.79% स्टूडेंट्स हुए पास

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। नतीजे स्ट्रीम वाइज जारी किये गए हैं और सभी स्ट्रीम में पास छात्रों का पास पर्सेंटेज एवं लड़के एवं लड़कियों का पास प्रतिशत का डाटा भी शेयर किया गया है।

इस वर्ष 93.15 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.80 प्रतिशत रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6.35 प्रतिशत अधिक है। कुल 89.79% प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। 

सभी मंडल में कोंकण इस वर्ष शीर्ष प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र बनकर उभरा, जहां नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.14% रहा। वहीं दूसरी ओर, लातूर मंडल का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 84.14% रहा।


मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

  • महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर एवं मदर्स फर्स्ट नेम दर्ज करके व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक 
  1. महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 लिंक 
  2. डिजीलॉकर: MSBSHSE 12th Result 2026 

इन साइट्स से चेक करें परिणाम 
  • mahahsscboard.in
  • hscresult.mahahsscboard.in
  • mahahsscboard.org
  • hscresult.mkcl.org
  • results.digilocker.gov.in

कॉपी को करवा सकेंगे रीचेक

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वे अपनी कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो वे सप्लीमेंट्री एग्जाम का में भाग लेकर इसी वर्ष एग्जाम पास करके अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम एवं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद स्टार्ट किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- Maharashtra 12th Result 2026: खत्म होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, Digilocker पर लिखा Coming Soon