विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maharashtra 12th Result 2026: खत्म होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, Digilocker पर लिखा Coming Soon

Published: Sun, 26 Apr 2026 03:41 PM (IST)

महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट जल्द जारी होने की जानकारी दी गई है।

Maharashtra Board HSC result 2026

Maharashtra Board HSC result 2026

HighLights

  1. महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट पर बड़ी खबर।

  2. नतीजे कभी भी आने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये जायेंगे जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mkcl.org पर एक्टिव कर दिया जायेगा। लिंक एक्टिव होने के बाद अब छात्र एवं उनके माता-पिता वेबसाइट पर रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Digilocker पर लिखा Coming Soon...

आपको बता दें कि डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट जल्द जारी होने की जानकारी दी गई है। वेबसाइट पर Class 12th Result 2026 Coming soon लिखा है। ऐसे में उम्मीद है कि कभी भी नतीजे जारी किये जा सकते हैं।

स्ट्रीम वाइज जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल जारी होगा। नतीजे आने के साथ ही स्ट्रीम वाइज पास पर्सेंटेज सहित अन्य डिटेल भी साझा की जाएगी। पिछले वर्ष साइंस वर्ग का 97.35%, आर्ट्स स्ट्रीम का 80.53%, कॉमर्स का 92.68% और वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट 83.3% फीसदी दर्ज किया गया था।

इन स्टेप्स से नतीजे कर सकेंगे चेक

  1. महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mkcl.org पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको रोल नंबर एवं मदर्स फर्स्ट नेम दर्ज करके व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

फेल होने पर छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। ऐसे में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। स्टूडेंट्स इसमें भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भूकंप को मापने और समझाने वाली तकनीक दुनिया को देने वाले चार्ल्स रिक्टर की अनोखी कहानी