MPPSC Exam Calendar 2027: पीसीएस की 2027 में होंगी 25 परीक्षाएं, स्टेट सिविल एग्जाम अब साल में 2 बार; यहां देखें एग्जाम कैलेंडर
मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए एग्जाम कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। पूरे साल में कुल 25 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी।

MP PCS Exam Calender 2027
HighLights
साल 2027 में होगी 25 परीक्षाएं।
अब राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 2027 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। एमपी के सीए डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि अब राज्य सिविल परीक्षा साल में 2 बार आयोजित कराई जाएगी। बता दें, साल 2027 में कुल 25 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी।
साल में 2 बार होगी पीसीएस परीक्षा
एमपी के सीए डॉ. मोहन यादव ने साल 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी करते हुए यह घोषणा की है कि पीसीएस परीक्षा साल में 2 बार आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि साल में दो बार परीक्षा आयोजित होने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को परखने का अवसर मिलेगा।
यहां देखें एग्जाम कैलेंडर
साल 2027 में होने वाली पीसीएस परीक्षा का एग्जाम कैलेंडर नीचे दिया गया है। अभ्यर्थी इन परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
| राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा | 24.01.2027 |
| राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा | 14.02.2027 |
| राज्य पात्रता (सेट) परीक्षा | 07.03.2027 |
| पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा–2027 | 18.04.2027 |
| सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा–2027 | 18.04.2027 |
| उप संचालक, प्राचार्य-वर्ग-2, सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा–2027 | 18.04.2027 |
| राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा–2027 | 25.04.2027 |
| राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2027 (विशेष) | 02.05.2027 |
| सहायक कुल सचिव परीक्षा–2027 | 30.05.2027 |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा–2027 | 10.05.2027 से 15.05.2027 |
| आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा–2027 | 27.06.2027 |
| यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा–2027 | 27.06.2027 |
| होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा–2027 | 27.06.2027 |
| सहायक प्राध्यापक परीक्षा–2027 (विभिन्न विषय) | 04.07.2027 |
| क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–2027 | 04.07.2027 |
| ग्रंथपाल परीक्षा–2027 | 04.07.2027 |
| सहायक प्रबंधक परीक्षा–2027 | 25.07.2027 |
| खनि निरीक्षक परीक्षा–2027 | 25.07.2027 |
| खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा–2027 | 01.08.2027 |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा–2027 (विशेष) | 09.08.2027 से 14.08.2027 |
| वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा–2027 | 26.09.2027 |
| वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) परीक्षा–2027 | 26.09.2027 |
| वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) परीक्षा–2027 | 26.09.2027 |
| कराधान सहायक परीक्षा–2027 | 26.09.2027 |
| व्याख्याता (पॉलिटेक्निक महाविद्यालय) | 17.10.2027 |