MP TET 2026: एमपी टीईटी एग्जाम डेट घोषित, 10 दिसंबर को होगा एग्जाम; देखें नोटिफिकेशन
एमपी टीईटी एग्जाम तिथि का एलान कर दिया गया है। राज्य के 11 जिला मुख्यालयों में परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा।

MP TET 2026 Exam Date
HighLights
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा एग्जाम डेट घोषित।
10 दिसंबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी टीईटी एग्जाम की तैयारियों में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा राज्य के 11 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।
परीक्षा के लिए टाइमिंग
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। एग्जाम से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से जारी होंगे।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन/ डाक माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 🗓️ 20 दिसम्बर 2026 🕚 प्रातः 11:00 बजे से 📍 जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केन्द्र #MPBSE #TET2026 #SchoolMP https://t.co/M07oY8WGHX
— School Education Department, MP (@schooledump) November 10, 2026
तैयारियां कर दें तेज
एमपी टीईटी एग्जाम 20 दिसंबर को आयोजित होगा ऐसे में तैयारियों के लिए समय काफी कम बचा है। ऐसे में उम्मीदवार अभी से पूरे फोकस के साथ तैयारियों को और भी तेज कर दें ताकी आसानी से एग्जाम को पास कर पाएं।
एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस
एमपी टीईटी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ/ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नों की संख्या 150 होगी जिसके लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। पेपर में सवाल बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) विषय से 30, भाषा-1 (हिंदी) से 30, भाषा-2 (अंग्रेजी या संस्कृत) से 30, गणित (Mathematics) से 30 प्रश्न, पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) से 30 सवाल पूछे जायेंगे।