MP ASI Answer Key 2026: एमपी सूबेदार स्टेनो और एएसआई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 26 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
एमपी सूबेदार स्टेनो और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार 26 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

MP Subedar Steno ASI Answer Key 2026
HighLights
सूबेदार स्टेनो और एएसआई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।
यहां से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सूबेदार स्टेनो और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP Subedar Steno, ASI Answer Key 2026 का एलान कर दिया है। प्रोविजनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें आंसर-की
मध्य प्रदेश सूबेदार स्टेनो और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर MP Subedar Steno, ASI Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
26 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।