विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Exam 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा के लिए GK और तार्किक ज्ञान के टॉप 20 सवाल, 40 नंबर के पूछे जाएंगे प्रश्न

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:48 AM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा 09 दिसंबर को आयोजित कराई जानी है। इस परीक्षा में जीके सेक्शन बेहद ही जरूरी है। इसलिए अभ्यर्थियों की मदद के लिए यहां टॉप-20 जीके के सवाल दिए गए हैं।

MP Police Exam 2026: यहां पढ़ें जीके के 20 जरूरी सवाल।

MP Police Exam 2026: यहां पढ़ें जीके के 20 जरूरी सवाल।

HighLights

  1. 09 दिसंबर को होगी परीक्षा।

  2. जीके सेक्शन से 40 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 09 दिसंबर, 2026 को आयोजित कराई जानी है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और विज्ञान एवं सरल अंक गणित विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान एक ऐसा सेक्शन है, जिसमें पूरे अंक हासिल करके परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण सवाल दिए गए हैं, जोकि आपकी तैयारी में मदद कर सकते हैं।

1. दीपर बील वन्यजीव अभयारण्य कौन-से राज्य में है?

उत्तर: असम

2. तपनुली ओरंगुटान किस देश में स्थित है?

उत्तर: इंडोनेशिया

3. पीएम-RAHAT योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: सड़क दुर्घटना पीड़ितों का उपचार

4. कोल्डम जलविद्युत परियोजना किस नदी के लिए शुरू की गई है?

उत्तर: सतलुज

5. सुल्तान अजलान शाह कप का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: हॉकी

6. क्या मटर एक पौधा है?

उत्तर: शाक

7. मगध की राजधानी का क्या नाम था?

उत्तर: राजगृह

8. मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है

उत्तर: नर्मदा

9. लाल किला में मोती मस्जिद किसने बनवाया था?

उत्तर: औरंगजेब

10. भारत ने क्योटो प्रोटोकॉल पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए थे?

उत्तर: 2002

11. शांति निकेतन की स्थापना किसने की?

उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर

12. गुलामगिरी पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर: महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले

13. पगारा बांध कहां स्थित है?

उत्तर: मुरैना

14. SCD, TEF, UGH, ____, WKL

उत्तर: VIJ

15. 983, 974, 948, 884, 756 इस श्रेणी को पूरा करें।

उत्तर: 543

16. DGJ, LOR, TWZ, BEH इस श्रेणी को पूरा करें।

उत्तर: JMP

17. PMN:RPI, VHS:XKN

उत्तर: NFF:PIA

18. पकड़:पकड़ना, पीना?

उत्तर: अवशोषण

19. GWR:HZW, CJO?

उत्तर: DMT

20. मध्य प्रदेश का गठन किसी वर्ष हुआ था?

उत्तर: 1956

 


यह भी पढ़ें: MP Constable Exam Date 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 09 दिसंबर से शुरू, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।