विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Constable Exam Date 2026 Out: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए नई एग्जाम डेट जारी, दिसंबर में इस डेट पर होगी परीक्षा

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 11:19 AM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा की जाएगी। 

MP Constable Exam Date 2026

MP Constable Exam Date 2026 

HighLights

  1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि जारी।

  2. दिसंबर माह में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से MP Police Constable Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है।

बता दें, राज्य में कुल 7500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए यह परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब एमपीईएसबी की ओर से नई परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार नई परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं। 

कब होगी परीक्षा

एमपीईएसबी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 09 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और विज्ञान एवं सरल अंक गणित विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन की प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in विजिट करनी होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद MP Police Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- MP ASI Answer Key 2026: एमपी सूबेदार स्टेनो और एएसआई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 26 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।