विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Exam Date 2026: मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड कब होगा जारी, यहां देखें पूरी अपडेट

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:09 PM (IST)

मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 7500 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

MP Police constable new Exam Date 2026

 MP Police constable new Exam Date 2026

HighLights

  1. जल्द जारी होगी नई परीक्षा तिथि।

  2. कुल 7500 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर, 2026 को किया जाना था। लेकिन अभी तक एमपीईएसबी की ओर से नई परीक्षा तिथि और न ही एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों ने MP Police Exam 2026 में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। उनके मन में केवल एक ही सवाल है कि कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन और एडमिट कार्ड की घोषणा कब की जाएगी।

19 नवंबर से शुरू होनी थी परीक्षा

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर, 2026 को किया जाना था। लेकिन परीक्षा के लिए न ही एडमिट कार्ड जारी किए गए और न ही परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि का एलान किया गया। बता दें, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जानी थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संचालित की जानी थी।

कब जारी होगी नई परीक्षा तिथि 

एमपी कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथि से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। परीक्षा के लिए नई तारीख का एलान जल्द ही किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा एवं एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

कितने पदों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर रिक्तियों के लिए कुल 7500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: पहले सीबीएसई की OSM से बटोरी सुर्खियां, अब TIME100 Next India लिस्ट में शुमार, कौन हैं सार्थक सिद्धांत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।