विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Constable Bharti 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट; पढ़ें डिटेल

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:30 AM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से स्टार्ट होनी थी लेकिन इसके लिए अभी तक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी ...और पढ़ें

MP Police Constable Exam Postponed or not

MP Police Constable Exam Postponed or not

HighLights

  1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा हो सकती है स्थगित।

  2. आज परीक्षा, लेकिन वेबसाइट पर नहीं जारी हुए एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों के मन में अभी भी दुविधा है कि इस भर्ती को लेकर क्या फैसला लिया गया है। चूंकि इस भर्ती के लिए एग्जाम आज यानी 19 नवंबर से शुरू होना था लेकिन अब तक न ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एडमिट कार्ड जारी किये गए हैं और न ही एग्जाम स्थगित (Exam Postponed) होने की जानकारी दी गई है।

आज से शुरू होना था एग्जाम

एमपीईएसबी द्वारा मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर स्टार्ट होनी थी। परीक्षा दो शिफ्ट में करवाई जानी थी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। लेकिन इस एग्जाम के लिए अभी तक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड ही जारी नहीं किये गए हैं।

अभी तक प्रवेश पत्र न आने के चलते अब इस परीक्षा को स्थगित माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक MPESB की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी या नोटिस साझा नहीं किया गया है। जल्द ही विभाग नई नोटिस जारी कर डेट्स का एलान कर सकता है।

7500 पदों पर होनी है भर्ती

आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। रिटेन टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500-62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा चयन; जल्द करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।