विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Bhrati 2026: पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथि आगे बढ़ी, नई एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड पर ये है अपडेट; नोटिस जारी

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 11:01 AM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (आरक्षक जीडी) के 7500 पदों के लिए परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। 19 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा टाल दी गई है।

MP Police Constable Exam Date Notice

MP Police Constable Exam Date Notice

HighLights

  1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के लिए नोटिस जारी।

  2. नई एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड अतिशीघ्र होंगे जारी।

  3. 19 नवंबर से होने वाली परीक्षा हुई स्थगित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा की शुरुआत 19 नवंबर 2026 से होने थी जो अब आगे बढ़ा दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है कि "मंडल द्वारा पुलिस विभाग की ही अन्य परीक्षा के आयोजन एवं अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है।"

जल्द आएगी नई एग्जाम डेट

MPESB द्वारा नई डेट पर बताया गया है कि एग्जाम की नई तिथियां (Exam Schedule) अतिशीघ्र यानी कि जल्दी ही जारी कर दिया जायेगा। सभी उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

कब आएंगे परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी एग्जाम डेट घोषित किये जाने के साथ ही दे दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी भी साझा कर दी जाएगी।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 के बीच वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1 से 2 तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

mp police constable exam notice

परीक्षा का पैटर्न

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में सवाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आठवीं कक्षा के स्तर के होंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 सवाल, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक रुचि से 30 सवाल और विज्ञान और सरल अंक गणित से 30 सवाल पूछे जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के कुल 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- ICAR में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें योग्यता फीस आवेदन सहित पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।