MP Police Admit Card 2026: किस दिन जारी होंगे एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड? जानें डेट; परीक्षा 9 दिसंबर से
MPESB की ओर से एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। परीक्षा 9 दिसंबर से स्टार्ट होगी।

एमपी पुलिस भर्ती 2026 एडमिट कार्ड
HighLights
MPESB वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी करेगा एडमिट कार्ड।
7.54 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एग्जाम डेट का एलान कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से स्टार्ट हो जाएगी। अब इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 7.54 लाख से अधिक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है ताकी वे जान सकें कि उनकी परीक्षा किस डेट में हैं।
इन सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि MP Police Bharti Admit card परीक्षा से 4 दिन से लेकर 1 वीक पहले तक जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में 3 से लेकर 6 दिसंबर के बीच हॉल टिकट जारी कर दिए जायेंगे।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी कर दें और भी तेज
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को और भी तेज कर दें। इससे आप कम समय में बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में सवाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आठवीं कक्षा के स्तर के होंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 सवाल, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक रुचि से 30 सवाल और विज्ञान और सरल अंक गणित से 30 सवाल पूछे जायेंगे।
परीक्षा के लिए शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइमिंग
सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उनकी परीक्षा तिथि की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वे तय तिथि में सेंटर पर एग्जाम देने के लिए उपस्थित हों। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।
पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 से 9 के बीच वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 से 2 तक निर्धारित है। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपनी उपस्थिति इसी टाइम के बीच सुनिश्चित करें। तय समय के बाद किसी भी प्रकार से एग्जाम सेंटर पर आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- एमपी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- नए पेज पर Latest Updates में Admit card- Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करना होगा।
- अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
यह भी पढ़ें- पुलिस कॉन्स्टेबल के 13152 पदों पर भर्ती का एलान, 26 नवंबर से शुरू हो जाएंगे आवेदन