MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रवेश पत्र कभी भी हो सकते हैं जारी, 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी जिसके लिए कभी भी एडमिट कार्ड जारी किये जा सकते ...और पढ़ें

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2026
HighLights
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर होंगे जारी।
19 नवंबर से कॉन्स्टेबल के 7500 पदों के लिए होना है एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी भी समय मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। MP Police Bharti Admit card ऑनलाइन माध्यम से esb.mp.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से स्टार्ट हो रही है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।
रिपोर्टिंग टाइम
पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 से 9 के बीच वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 से 2 तक निर्धारित है। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपनी उपस्थिति इसी टाइम के बीच सुनिश्चित करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी होते ही सभी आवेदनकर्ता केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे-
- एमपी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- नए पेज पर Latest Updates में Admit card- Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करना होगा।
- अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
एग्जाम पैटर्न
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में सवाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आठवीं कक्षा के स्तर के होंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 सवाल, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक रुचि से 30 सवाल और विज्ञान और सरल अंक गणित से 30 सवाल पूछे जायेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।