MP Board Exam 2027: मध्य प्रदेश बोर्ड ने फिर किया एग्जाम पैटर्न में बदलाव, पुरानी प्रक्रिया हुई बहाल; पढ़ें पूरी खबर
एमपी बोर्ड की ओर से पहले किये गए 10th 12th क्लास के एग्जाम पैटर्न में बदलाव को वापस ले लिया गया है। अब फिर से दो अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में छात्रों को आंतरिक विकल्प (internal choices) की सुविधा मिलती रहेगी।

MP Board Exam 2027
HighLights
एमपी बोर्ड ने पहले किये गए एग्जाम पैटर्न में बदलाव को वापस लिया।
पहले के एग्जाम पैटर्न को किया गया बहाल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10th और 12th के प्रश्न पत्र के पैटर्न में एक बार फिर से बदलाव किया है। नई जानकारी के अनुसार बोर्ड ने पुराने नियम को फिर से बहाल कर दिया है। अब फिर से दो अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में छात्रों को आंतरिक विकल्प (internal choices) की सुविधा मिलेगी।
पहले विकल्प न दिए जाने की हुई थी घोषणा
आपको बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने 15 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी करते हुए मुख्य विषयों में दो अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में छात्रों को आंतरिक विकल्प की सुविधा न देने का फैसला किया था। हालांकि, तीन अंकों और चार अंकों वाले प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए जाने थे। लेकिन, अब बोर्ड ने पुराने पैटर्न को ही रखने का फैसला किया है।
क्या है नया पैटर्न
- पुराने पैटर्न के हिसाब से प्रश्न पत्रों में 02 अंकों के प्रश्नों (अतिलघुउत्तरीय) में दी जाने वाली आंतरिक विकल्प की सुविधा मिलती रहेगी।
- प्रश्न पत्रों में 03 अंकों के प्रश्नों (लघुउत्तरीय) एवं 04 अंकों के प्रश्नों (दीर्घउत्तरीय) में पूर्ववत आंतरिक विकल्प प्रदान किए जायेंगे।
- NSQF विषयों में NSQF विषयों के प्रश्न पत्रों में 05 अंकों के प्रश्नों (दीर्घउत्तरीय) एवं 07 अंकों के प्रश्नों (निबंधात्मक) में आंतरिक विकल्प की सुविधा प्रारम्भ की जाती है।
जल्द आएगी एमपी बोर्ड 10th-12th डेटशीट
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जल्द जारी कर दिया जायेगा। पिछले साल 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च तक करवाया गया था।