विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP ASI Steno Admit Card: एमपी एएसआई-सूबेदार एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Published: Sun, 15 Nov 2026 01:06 PM (IST)

एमपी पुलिस एएसआई सुबेदार भर्ती परीक्षा के लिए MPESB द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट ...और पढ़ें

MP Police ASI Subedar admit card

MP Police ASI Subedar admit card

HighLights

  1. एमपी पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (MP Police Admit Card 2026) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने सूबेदार शीघ्रलेखक (अनुसचिवीय), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर आवेदन किया था वे तुरंत ही MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

एग्जाम शिफ्ट एवं टाइमिंग

एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 तक आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 के बीच में वहीं दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार एडमिट कार्ड स्वयं ही नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।

  • एमपी पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है।
  • हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
  • नए पेज पर Latest Updates में Test Admit Card - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

MP Police ASI Subedar Admit Card 2026 Link

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 1 अंक प्रदान किया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है ऐसे में उम्मीदवार सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 सवाल, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि से 30 सवाल एवं विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 सवाल पूछे जायेंगे।

यह भी पढ़ें- School Closed: छठ पर बंद रहेंगे राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल, NCR में हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।