विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP ADPO Answer Key 2026 PDF: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर आंसर की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:55 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 04:16 PM (IST)

एमपी एडीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है जिसे आप इस पेज से डाउनलोड कर ...और पढ़ें

MP ADPO Answer Key 2026 यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड।

MP ADPO Answer Key 2026 यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एमपी एडीपीओ भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी।

  2. पीडीएफ डायरेक्ट इस पेज से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आयोग की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है। आप साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की पर इस डेट तक दर्ज की जा सकती है आपत्ति

आंसर की डाउनलोड करे के बाद उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें। इस दौरान अगर आप इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे आपत्ति का लिंक एक्टिव होने के दिन से 5 दिनों में उस पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • MPPSC ADPO Answer Key 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर What's New में आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आंसर की ओपन हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।
  • नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है।

MP ADPO Answer Key 2026 PDF Link

फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

अभ्यर्थियों द्वारा आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी को ध्यान में रखकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट इस महीने के अंत में या दिसंबर माह में जारी होने की उम्मीद है।

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण पर्सनल इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RRB Group D New Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप-D भर्ती Notification इस डेट में होगा जारी, 30000 पदों पर निकलेगी वैकेंसी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।