RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, इन लिंक से करें चेक, छात्राएं आगे, जानें आकड़े
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Live Updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER), अजमेर द्वारा आज, 13 जून 2022 को दोपहर 3 बजे कर दी गई है और नतीजे देखने के लिए लिंक परीक्षा पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया गया। छात्राएं आगे। जानें आकड़े।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Live Updates: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER), अजमेर की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 13 जून 2022 को दोपहर 3 बजे कर दी गई। परिणामों की घोषणा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी। इसके साथ ही जारी आकड़ों के मुताबिक इस साल 82.89 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया गया। इसके अतिरिक्त दसवीं के नतीजे देखने के लिए लिंक को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी एक्टिव कर दिया गया है। इन लिंक के माध्यम से 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक यानि डिजिटल स्कोर कार्ड देख माध्यम देख सकते हैं।
RBSE 10th Result 2022: मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में होगी जारी
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए उन्हें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की हार्ड कॉपी बाद में स्कूलों के माध्यम से जारी की जाएगी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: 82.89% पास
इसके साथ ही जारी आकड़ों के मुताबिक इस साल 82.89 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार की परीक्षाओं के लिए 10.36 लाख पंजीकृत थे। इस साल 81 फीसदी छात्र और 84 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं, यानि इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज, 13 जून 2022 को दोपहर 3 बजे कर दी गई।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
RBSE Class 10 Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू, तैयार रखें रोल नंबर
स्टूडेंट्स अपना परिणाम कुछ ही मिनटों में देख पाएंगे। ऐसे में बिना किसी परेशानी और एक ही प्रयास में परिणाम देखने के लिए छात्र अपना रोल नंबर पहले से कहीं लिख लें या एडमिट कार्ड पास में रखें।
Rajasthan Board 10th Result 2022: 15 दिन करें स्क्रूटिनी के लिए आवेदन
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और विभिन्न विषयों के प्राप्तांकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटिनी के लिए परिणाम की घोषणा की तारीख से 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2022: जाने पिछले 5 वर्षों में कितने फीसदी हुए पास
राजस्थान बोर्ड 10वीं में 2021 में 99.56 फीसदी पास हुए थे, वर्ष 2022 में 80.54 फीसदी, 2019 में 79.85 फीसदी, 2018 में 79.86 फीसदी और 2017 में 78.96 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
BSER 10th Result 2022: उत्तीर्ण छात्र अपनी रूचि के अनुसार चुनें स्ट्रीम
ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जिन्हें आज बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2022 में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है, वे अपनी रूचि और आगे कैरियर के अनुसार हायर सेकेंड्री में स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं। छात्रों को गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, कला आदि में से किसी एक स्ट्रीम को चुनना होगा।
RBSE 10th Result 2022: टॉपर्स के नामों की शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम की घोषणा के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला द्वारा दसवीं की परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नामों की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष कोरोन महामारी के चलते प्रभावित हुई बोर्ड परीक्षाओं के कारण वैकल्पिक पद्धति से नतीजों की घोषणा की गई थी और टॉपर्स लिस्ट नहीं जारी की गई थी।
Rajasthan Board 10th Result 2022: एक घंटे में होगी घोषणा
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा एक घंटे की में जाएगी।
Rajasthan Board Class 10 Result 2022: मोबाइल पर SMS से ऐसे देखें परिणाम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम को स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट SMS के माध्यम से भी देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RESULT<स्पेस>RAJ10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार अंक मोबाइल पर SMS से प्राप्त कर पाएंगे।
RBSE Class 10 Result 2022: वेबसाइट हैंग होने ऐसे देखें परिणाम
आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा परिणामों का इंतजार 10.91 लाख छात्र-छात्राओं को है। इतनी बड़ी संख्या के चलते आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या हो सकती है। ऐसे में परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश पर भी देख पाएंगे।
RBSE 10th Result 2022: एक बार में ऐसे देखें मार्क्स और रिजल्ट
स्टूडेंट्स को अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 पेज पर अपने रोल नंबर को भरकर सबमिट करने से पहले फिर से चेक कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में छात्र गलत रोल नंबर भरकर सबमिट कर देते हैं और परिणाम नहीं दिखता। साथ ही, अत्यधिक यूजर्स की संख्या चलते फिर से रिजल्ट पेज ओपेन होना भी एक और बड़ी समस्या है।
RBSE 10th Result 2022: इन वेबसाइट को करें बुकमार्क
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं कुछ वेबसाइट को बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि वे परिणाम घोषित किए जाने के बाद आसानी ने नतीजे देख सकें। ये वेबसाइट निम्नलिखित हैं-
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- JagranJosh.com
RBSE Class 10 Result 2022: अधिकतम दो विषयों के लिए दे सकते हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम दो विषयों में सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं।
RBSE Class 10 Result 2022: अधिकतम दो विषयों के लिए दे सकते हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम दो विषयों में सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं।
Rajasthan Board Class 10 Result 2022: फेल होने पर सप्लीमेंट्री एग्जाम का है विकल्प
इसके अतिरिक्त यदि छात्र फेल जाते हैं या मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं तो वे राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित हो सकते हैं। हालांकि, इस परिस्थिति में पुराने अंक हटा दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे और तिथि की घोषणा भी यहीं की जाएगी।
Rajasthan Board 10th Result 2022: कम अंक आने पर ये हैं विकल्प
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही देर में कर दी जाएगी। हालांकि, यदि परीक्षार्थी अपने नतीजों और विषयवार अंकों संतुष्ट होते हैं तो वे अपनी जांची गई कॉपियों के पुनरीक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा और 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
RBSE 10th Result 2022: इन स्टेप में देखें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं को ऐलान के बाद अपना आरबीएसई राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर विजिट करना होगा। यहां एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को स्क्रीन पर देख सकेंगे।
Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान शिक्षा मंत्री ने की डेट की घोषणा
इससे पहले राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने रविवार, 12 जून 2022 को एक ट्वीट के माध्यम कक्षा 10 परीक्षा परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित किए जाने की जानकारी साझा की थी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान 10वीं में के लिए ये हैं पासिंग मार्क्स
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम में सफल घोषित किए जाने के उन्हें हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक अर्जित करने होंगे। इसके साथ ही, सभी विषयों के अंकों का योग भी 33 फीसदी से कम नहीं होना चाहिए।