विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 01:27 PM (IST)

सीएसआई की ओर से Junior Court Assistant Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 250 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Junior Court Assistant Admit Card 2026

Junior Court Assistant Admit Card 2026 

HighLights

  1. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. 20 नवंबर को होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद download Admit Card for Objective Type Test for the post of Junior Court Assistant लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Junior Court Assistant Admit Card 2026 

इस दिन होगा एग्जाम

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 20 नवंबर, 2026 को निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड का भी परीक्षण किया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट कुल 50 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट में उम्मीदवारों को कुल 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 

सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से पढ़ लें। 


यह भी पढ़ें- UPSC IFS Mains Admit Card 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस आईएफएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां upsc.gov.in से करें डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।