JNVST Admit Card 2027 Link: नवोदय विद्यालय क्लास 6th एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, इस डेट में होगी परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST 2027) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ...और पढ़ें

JNVST Class 6 Admit Card 2027 download
HighLights
JNVST 2027 कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी।
परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।
navodaya.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड करें।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST 2027) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन भी माता-पिता ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके हॉल डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा इस डेट में होगी आयोजित
आवेदन करने वाले छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- JNVST Admit Card 2027 Class 6 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पॉप में "कक्षा VI JNVST 2027 का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।" पर टैब करें।
- अब आपको अगले पेज पर फिर से एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर साइन इन बटन पर क्लिक करना है।
- अब छात्र का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा पैटर्न
विंटर बाउंड परीक्षा में छात्रों से कुल 80 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए कुल पूर्णांक 100 रहेगा। प्रश्न पत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में मेन्टल एबिलिटी टेस्ट से 40 सवाल, अर्थमेटिक टेस्ट से 20 सवाल और लैंग्वेज टेस्ट से 20 सवाल पूछे जाएंगे।