विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू, चयन पर 2 साल में मिलेंगे 24 लाख रुपये; पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:03 PM (IST)

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड की ओर से फेलोशिप के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं जिसमें स्टूडेंट्स के साथ ही ...और पढ़ें

Jawaharlal Nehru Fellowships 2026

Jawaharlal Nehru Fellowships 2026

HighLights

  1. Jawaharlal Nehru Fellowships के लिए आवेदन जारी।

  2. प्रतिमाह 1 लाख रुपये फेलोशिप पाने का मौका।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के साथ ही लेखक, पत्रकार, कलाकार और सिविल सेवक जो किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उसके लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है। 'जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड' हर साल एक 'जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप' देता है। इस वर्ष के लिए JNMF की ओर से आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

फेलोशिप के लिए पात्रता

फेलोशिप में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का क्रिएटिव, अपने काम में माहिर या क्रिटिकल थिंकर होना चाहिए। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

आवेदन का तरीका

उम्मीदवार आवेदन से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jnmf.in/fabout.html पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र एवं संबंधित जानकारी को 'सचिव, जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड, तीन मूर्ति हाउस, नई दिल्ली 110 001' के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन के समय क्या-क्या जमा करना होगा उसकी जानकारी निम्नलिखित है-

बायो-डेटा के साथ काम की डिटेल्स।

  • विशेषज्ञता के क्षेत्र में अनुभव।
  • प्रस्तावित प्रोजेक्ट (एक हजार शब्दों से अधिक न हो, डबल स्पेस में टाइप किया गया सारांश)।
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो की एक कॉपी।
  • जो लोग सरकारी सेवा में हैं (चाहे राज्य सरकार में हों या केंद्र सरकार में), उन्हें अपना आवेदन उचित माध्यम से भेजना चाहिए।

2 साल में मिलेंगे 24 लाख रुपये की फेलोशिप

जिन उम्मीदवारों का चयन इस फेलोशिप के लिए होगा उनको 2 साल के लिए नियुक्त किया जायेगा। प्रति महीना फेलोशिप के रूप में 1 लाख रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से 24 महीनों में 24 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा फंड सचिवीय सहायता, आने-जाने खर्च और दूसरे जरूरी खर्चों के लिए अधिकतम 75000 रुपये अलग से मिलेंगे जो दो साल में अधिकतम 1.5 लाख हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्नीशियन-ड्राइवर पदों पर नौकरी पाने का मौका, बढ़िया वेतन के साथ साढ़े 8 घंटे की शिफ्ट और 2 दिन ऑफ