Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2024 Syllabus: जारी हुआ जेईई मेंस का सिलेबस, इस लिंक से करें डाउनलोड, 24 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 01:06 PM (IST)

    JEE Main 2024 Syllabus जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा जनवरी में होनी है। इसके तहत 24 जनवरी से यह एग्जाम शुरू हो जाएगा जो कि 1 फरवरी 2023 के मध्य तक चलेगा। परीक्षा की तिथि केंद्र और शिफ्ट की सटीक जानकारी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के माध्यम से दिया जाएगा। एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

    Hero Image
    JEE Main 2024: जेईई मेंस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। JEE Main 2024 Syllabus: जेईई मेंस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके तहत, ही परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स 30 नवंबर, 2023 तक पहले सत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी करने और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ ही एग्जाम के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। एनटीए ने बीटेक/ बीई परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in पर उपलब्ध कराया है। इसके तहत, स्टूडेंट्स फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के लिए पाठ्यक्रम को जाकर पोर्टल पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही चाहें तो कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस लिंक से डाउनलोड करें जेईई मेंस पहले सेशन का सिलेबस 

    इस लिंक पर क्लिक करे पढ़ें आधिकारिक सूचना  

    JEE Main 2024 Exam: पहले सेशन की परीक्षा जनवरी में होगी 

    जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा जनवरी में होनी है। इसके तहत, 24 जनवरी से यह एग्जाम शुरू हो जाएगा, जो कि 1 फरवरी, 2023 के मध्य तक चलेगा। परीक्षा की तिथि, केंद्र और शिफ्ट की सटीक जानकारी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के माध्यम से दिया जाएगा। एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए यह आंसर-की और रिस्पॉस शीट जारी होने की डेट फिलहाल तय नहीं है। लेकिन नतीजों का एलान 12 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। 

    JEE Main 2024 Syllabus: जेईई मेंस पहले सेशन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    जेईई मेंस फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब सत्र 1 पंजीकरण लिंक खोलें। अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें। आवश्यक जानकारी दर्ज करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और भुगतान करें।अपना फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज को सहेज कर रख लें।

    यह भी पढ़ें:  JEE Mains 2024 Registration: अलग-अलग करना होगा जनवरी और अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, ये है आवेदन फीस