विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Mains 2024 Notification: आ गई डेट, 24 जनवरी से होगा जेईई मेन सेशन 1, कभी भी जारी हो सकता नोटिफिकेशन

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 19 Sep 2023 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2023 02:01 PM (IST)

JEE Mains 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए नोटिफिकेशन आज या कल ...और पढ़ें

JEE Mains 2024 Notification: आज या कल जारी हो सकता है जेईई मेन 2024 नोटिफिकेशन।
JEE Mains 2024 Notification: आज या कल जारी हो सकता है जेईई मेन 2024 नोटिफिकेशन।

JEE Mains 2024 Notification: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। प्रतिवर्ष इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2024 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेईई मेंस के लिए अधिसूचना आज या कल किसी भी समय जारी की जा सकती है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकेंगे।  

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही एनटीए की ओर से रजिस्ट्रेशन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा। देश के टॉप आईआईटी, एनआईटी एवं अन्य संस्थानों में इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

JEE Mains 2024: ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

आवेदन तिथियों के घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे, अन्य किसी भी माध्यम से किये गए आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। पिछले वर्ष के अनुसार केवल एक पेपर में शामिल होने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 800 रुपये एवं एसटी/ एससी वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है।

JEE Mains 2024: इन डेट्स में होगा एग्जाम

जेईई मेंस 2024 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम में शामिल होना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार पहले सेशन के एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक किया जायेगा वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा 1 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 15 अप्रैल 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- NTA Exam Calendar 2024: जारी हुआ एनटीए का परीक्षा कार्यक्रम, JEE मेन 24 जनवरी से, ये हैं NEET/CUET की तारीखें