विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main Answer Key 2025: 12 फरवरी को जारी होगा जेईई मेन पहले सेशन का रिजल्ट, आंसर-की पर ये है अपडेट

Published: Sat, 01 Feb 2025 03:28 PM (IST)

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सेशन 1 का आयोजन 22 23 24 28 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया ...और पढ़ें

JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। Image-freepik
JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। Image-freepik

HighLights

  1. 22 से 30 जनवरी तक हुई थी परीक्षा
  2. दो पालियों में कराई गई थी आयोजित
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी होगी आंसर-की

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी 2025 को किया जाएगा। नतीजों के एलान से पहले परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा की उत्तरकुंजी को जारी करने के संबंध में कोई एलान तो नहीं किया गया है। लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, यह जल्द ही जारी की जा सकती है। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर विजिट करना होगा। अभ्यर्थी ध्यान दें कि परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी होने के बाद, वे पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डिटेल्स एंटर करने के बाद उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख सकते हैं।

उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अगर, किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति होती है तो वे एनटीए की ओर जारी होने वाली तिथि के भीतर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उम्मीदवार से प्राप्त ऑब्जेक्शन की समीक्षा करेगा। इसके बाद फाइनल उत्तरकुंजी और परिणाम जारी करेगा। कैंडिडेट्स इसे पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। 

Image-freepik

JEE Main Answer Key 2025: पहले पांच दिन आयोजित हुआ था पेपर 1 

एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की गई थी। वहीं, दूसरी पाली 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कंडक्ट कराई गई थी। बता दें कि, पहले पांच दिनों में पेपर 1 के लिए परीक्षा कराई गई थी, जबकि परीक्षा के आखिर दिन यानी कि 30 जनवरी, 2025 को पेपर 2 कंडक्ट कराया गया था।

JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन पेपर 1 आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

जेईई मेन पेपर 1 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध जेईई मेन आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। अब यहां, एक पेज ओपन होगा। इसके बाद, यहां पूछी गई डिटेल्स को एंटर करना होगा। इसके बाद, कैंडिडेट्स के लिए उत्तरकुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। अब इसे चेक करें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें। 

यह भी पढ़ें: JEE Main 2025 Session 2 के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 24 फरवरी तक करें आवेदन, चेक करें फुल शेड्यूल