विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन सेशन-2 एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होगी जारी, जानें कब उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

Published: Mon, 03 Mar 2025 10:11 AM (IST)

एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप अगले सप्ताह में डाउनलोड के ...और पढ़ें

JEE Main Admit Card 2025: एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होगी जारी।
JEE Main Admit Card 2025: एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होगी जारी।

HighLights

  1. जेईई मेन सेशन - 2 एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होंगी जारी।
  2. एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व होंगे उपलब्ध।
  3. 1 से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेंस) सेशन 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 1 से 8 अप्रैल 2025 तक करवाया जायेगा। परीक्षा शहर की जानकारी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप मार्च के दूसरे सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएंगी। सभी आवेदनकर्ता एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे।

एग्जाम से 4 दिन पूर्व एडमिट कार्ड होंगे उपलब्ध

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी स्लिप कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

जेईई मेन एडमिट कार्ड/ एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी स्वयं ही इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। ध्यान रखें कि किसी भी आवेदनकर्ता को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा। एग्जाम सिटी स्लिप/ प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • जेईई मेन एडमिट कार्ड/एग्जाम सिटी स्लिप जारी होते ही सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में जाकर एग्जाम सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड/ सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

दो शिफ्ट में संपन्न होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 1 से 8 अप्रैल 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाना है। एग्जाम का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12/ 12:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से लेकर 6/ 6:30 बजे तक किया जायेगा।

17 अप्रैल को घोषित होगा परिणाम

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम संपन्न होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी जिस पर तय तिथियों में आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया जायेगा। एनटीए की ओर से ब्रोशर में दी गई डिटेल के मुताबिक सेशन 2 रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, एप्लीकेशन प्रॉसेस, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक